
देहरादून । नववर्ष के स्वागत के लिए राजधानी देहरादून पूरी तरह तैयार है, इस बार जश्न में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं, शहर की सड़कों से लेकर मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में न केवल स्थानीय पुलिस, बल्कि एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) कमांडो और फ्लाइंग दस्ते भी मुस्तैद रहेंगे। नए साल पर देहरादून और मसूरी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं ऐसे में कोई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम न दे सके या कोई अप्रिय घटना न हो सके। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने विशेष फ्लाइंग दस्तों का गठन किया है जो शहर के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगातार गश्त करेंगे।
ये दस्ते शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और हुड़दंगियों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे. देहरादून की सड़कों, चौक चौराहों पर आसमान से नजर रखने के लिए ड्रोन संचालित किए जाएंगे।
‘लोहे का पहरा’: ATS कमांडो और ड्रोन्स से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
नए साल 2026 के स्वागत के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी पूरी तरह सज चुकी है.पर्यटकों की भारी आमद और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा कवच तैयार किया है.हुड़दंगियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए इस बार केवल स्थानीय पुलिस ही नहीं, बल्कि एटीएस (ATS) कमांडो और फ्लाइंग स्क्वॉड भी मैदान में उतर चुके हैं.
देहरादून पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए विशेष रणनीति बनाई है. शहर के प्रमुख मॉल, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एटीएस के हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहेंगे. किसी भी संभावित आतंकी खतरे या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष फ्लाइंग दस्तों का गठन किया है. ये दस्ते न केवल गश्त करेंगे, बल्कि संदिग्धों पर पैनी नजर भी रखेंगे।
आसमान से नजर और जमीन पर सख्ती
एसएसपी ने बताया कि देहरादून की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा का घेरा इतना सख्त है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
ड्रोन सर्विलांस का उपयोग किया जाएगा. शहर के मुख्य चौराहों और मसूरी मार्ग पर आसमान से नजर रखने के लिए आधुनिक ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drink and Drive) और सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है. फ्लाइंग दस्ते मौके पर ही कार्रवाई कर वाहन जब्त करेंगे.
देहरादून के चेकपोस्ट पर होगी सख्ती
शहर के प्रवेश द्वारों और संवेदनशील पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है. वहीं मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है.
नए साल पर मसूरी में पर्यटकों का भारी दबाव रहता है, इसलिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है. पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और जश्न के दौरान शालीनता बनाए रखें।
पुलिस प्रशासन ने सही ढंग से जश्न मनाने की अपील की
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने “हम चाहते हैं कि हर नागरिक और पर्यटक नए साल का स्वागत हर्षोल्लास के साथ करे, लेकिन कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।



