उत्तराखंडपुलिस भर्तीरूद्रप्रयाग

कल से रुद्रप्रयाग में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा शुरू , पढ़ें क्या हैं जरूरी दिशा-निर्देश

03 मार्च से 07 मार्च 2025 की अवधि में भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में प्रारम्भ

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड पुलिस में सेवा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों जिनके द्वारा पूर्व में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर से दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को जारी विज्ञप्ति उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन के अनुसार अपना आवेदन ऑनलाइन प्रेषित किया गया है, की भर्ती प्रक्रिया वर्तमान समय में प्रचलित है।

इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा कल दिनांक 03 मार्च 2025 से 07 मार्च 2025 की अवधि में भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में प्रारम्भ होने जा रही है। इस हेतु सभी 2403 अभ्यर्थियों को आयोग के स्तर से निर्धारित प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं।

जनपद रुद्रप्रयाग में कल से प्रारम्भ होने वाली भर्ती पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे की अध्यक्षता में भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग में प्रारम्भ होगी।इस सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने भर्ती ड्यूटी में लगे सभी राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

● भर्ती ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस कार्मिकों को उनके द्वारा विभिन्न इवेंट पर की जानी वाली ड्यूटियों के बारे में जानकारी दी गयी है।

● प्रत्येक इवेंट की वीडियोग्राफी की जायेगी।

● भर्ती ड्यूटियों में नियुक्त सभी कार्मिकों से इस आशय का एक अन्डरटेकिंग प्रमाण पत्र भी भरवाया गया है, कि उनका कोई पारिवारिक सदस्य या सगा सम्बन्धी इस भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं हो रहा है।

● पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत ड्यूटीरत कार्मिकों के अतिरिक्त अन्य किसी भी पुलिस कार्मिक को भर्ती केन्द्र पर आने हेतु सख्त मनाही की गयी है, साथ ही भर्ती ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस कार्मिकों को पहचान पत्र/ड्यूटी कार्ड जारी किये गये हैं। जिसे सम्बन्धित कार्मिक द्वारा धारण किया जायेगा।

● भर्ती केन्द्र के गेट अर्थात गुलाबराया मैदान के मुख्य द्वार से केवल अभ्यर्थियों को ही उनका निर्धारित प्रवेश पत्र दिखाये जाने के उपरान्त अन्दर जाने की अनुमति रहेगी। अन्य साथ में आये परिजनों अथवा सगे सम्बन्धियों रिश्तेदार इत्यादि को अन्दर जाने की मनाही रहेगी। अभ्यर्थियों अथवा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों के वाहनों को भी मुख्य गेट से अन्दर जाने की मनाही रहेगी।

● पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने कल से प्रारम्भ होने जा रही भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को उनकी शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हेतु अग्रिम शुभकामनायें प्रेषित की गयी हैं।

कल से प्रारम्भ होने जा रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों हेतु जनपद पुलिस के स्तर से निम्नानुसार निर्देश/संदेश जारी किये जाते हैं-

 

● समस्त अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र व अपने सभी प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, हाई स्कूल व इंटर के सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास/स्थाई निवास प्रमाण पत्र, पर्वतीय क्षेत्र निवास प्रमाण पत्र, सेवा योजन का पंजीकृत प्रमाण पत्र) एवं पासपोर्ट साईज के नवीनतम 02 फोटो भर्ती केन्द्र स्थल पर साथ लेकर उपस्थित होंगे।

● बिना प्रवेश पत्र व निर्धारित वैध दस्तावेजों के अभ्यर्थी को शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।

● मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

● समस्त अभ्यर्थी अपने से सम्बन्धित निर्धारित तिथि को प्रातः 07ः00 बजे तक भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे तथा समय 09ः00 बजे के उपरान्त आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार से भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।

● दिनांक 03 मार्च 2025 से प्रत्येक दिवस 500 अभ्यर्थी शारीरिक/दक्षता परीक्षा मेे शामिल होंगे जिनके निर्धारित तिथियों के प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके हैं।

● भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूपेण निष्पक्ष ढंग से आयोजित की जायेगी, यदि कोई आपसे शारीरिक दक्षता परीक्षा में लाभ पहुंचाने, पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पैसे की मांग या कोई प्रलोभन देता है तो किसी भी प्रलोभन या झांसे मे न आयें, इसकी सूचना तत्काल रुद्रप्रयाग पुलिस को दें।

● भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक इवेंट यथा नाप-तोल, क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप (बीम), दण्ड एवं बैठक तथा दौड़-चाल की वीडियोग्राफी की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button