देहरादून

अंकिता भंडारी केस : कांग्रेस ने की एसआईटी जांच सार्वजनिक करने की मांग

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी. मुरूगेशन से मुलाकात कर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने मामले में कथित वीआईपी की भूमिका, वनंतरा रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाने के आदेश, एसआईटी जांच, व्हाट्सएप चैट की जांच, सीबीआई जांच के विरोध, साक्ष्य नष्ट करने और पीड़िता के पिता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा।

गणेश गोदियाल ने कहा कि हत्याकांड से जुड़े कई सवाल आज भी अनुत्तरित हैं, जिससे जनता का विश्वास डगमगा रहा है। उन्होंने मांग की कि एसआईटी जांच को सार्वजनिक किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और कानून पर लोगों का भरोसा बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button