रूद्रप्रयाग

खाई में गिरे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस और SDRF

सकुशल रेस्क्यू कर बचाई जान

खबर को सुनें

अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग। दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना अगस्तमुनि क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक के खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीवन रक्षा का सराहनीय कार्य किया है।

घटना का विवरण: सूचना प्राप्त हुई थी कि तिमली बैंड से आगे एक युवक मोबाइल पर बात करते समय अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए थाना अगस्तमुनि पुलिस और SDRF की टीम तत्काल राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची।

सकुशल रेस्क्यू ऑपरेशन: विषम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुँच बनाई। युवक को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अगस्तमुनि उपचार हेतु भेजा गया।

घायल का विवरण: अरविंद राणा (उम्र 28 वर्ष)पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह राणा निवासी: ग्राम मठिया, पोस्ट ऑफिस बक्सीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)।

पुलिस की अपील: रुद्रप्रयाग पुलिस समस्त आम जनमानस से अपील करती है कि पहाड़ी रास्तों पर चलते समय या वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button