अपराधदेहरादून

कपड़ों की फेरी की आड़ में चरस तस्करी

रायपुर थाना पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त को दबोचा

खबर को सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड 2025” विजन को साकार करने के तहत दून पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़ों की फेरी की आड़ में चरस की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना रायपुर पुलिस टीम ने 29 दिसंबर 2025 को रायपुर रोड के पास से अभियुक्त राजू सरकी पुत्र बलबहादुर, निवासी ग्राम लोरन पोस्ट डालपुरा, थाना कुल्लू, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से देहरादून में गर्म कपड़ों की फेरी लगाता था और इसी दौरान उसने अवैध चरस बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाई। अभियुक्त मनाली (हिमाचल प्रदेश) क्षेत्र से स्थानीय नशेडियों से कम दामों में चरस खरीदकर देहरादून में अधिक दामों पर बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button