हरिद्वार
शहर से लेकर देहात तक घना कोहरा, एक बार फिर हरिद्वार जनपद कोहरे की चपेट में
सुबह होते ही जनजीवन पर पड़ा सीधा और व्यापक असर।

हरिद्वार।कोहरे के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर, मुख्य सड़कों से लेकर ग्रामीण मार्गों तक वाहनों की रफ्तार बेहद सुस्त, ट्रैफिक रेंगता हुआ दिखाई दिया।

वाहन चालक फॉग लाइट और इंडिकेटर के सहारे सफर करने को मजबूर, हर मोड़ पर खतरे का साया मंडराता रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी सही साबित, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए पहले ही जारी किया गया था ऑरेंज अलर्ट।
विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम, कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका कई गुना बढ़ी।
प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर, सवाल यह कि कोहरे के इस दौर में यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम कितने पुख्ता हैं।



