शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए दुर्व्यवहार से उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत में आक्रोश

हरिद्वार। प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस पर्व पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अनंतश्री विभूषित स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज,संतो और ब्रह्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों एवं प्रशासन द्वारा किए गए अशोभनीय व्यवहार पर उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने कड़ी भर्त्सना कर दोषियों को दंडित करने की मांग की। महा पंचायत ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष अध्यक्ष उसुरेश सेमवाल ने कहा कि माघ मेले के दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज एवं अन्य साधु संतों के साथ जो अशोभनीय व्यवहार स्थानीय पुलिस एवं उत्तर प्रदेश शासन के उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया। उसका महा पंचायत कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जाए एवं दोषियों को दंड दिया जाए।
महा पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म के उच्च पदस्थ धर्माचार्य के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है।



