देहरादून

मसूरी रोड स्थित पानी बैंड क्षेत्र में खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

खबर को सुनें

देहरादून।आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को समय 17:42 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी रोड स्थित पानी बैंड के पास एक व्यक्ति सेल्फी खींचने के दौरान संतुलन बिगड़ने से लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मुकेश रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति सेल्फी खींचने के दौरान संतुलन बिगड़ने से लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में गहरी खाई में उतरकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गहरी खाई से निकालकर रोप स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक लाया गया। उक्त व्यक्ति के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button