रूद्रप्रयाग

पांच वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

वन विभाग के कुल 20 कर्मी, जिला आपदा के 9 कर्मी एवं जिला प्रशासन के 5 कर्मी सर्च अभियान में जुटे,एसडीएम रुद्रप्रयाग, डीडीएमओ, एसडीओ वन विभाग एवं जिला सूचना अधिकारी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद

खबर को सुनें

जनपद रुद्रप्रयाग के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आते हुए डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ज़िलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी 5 सहायक कर्मियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओ रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर 3 अलग टीमों के साथ कुल 20 कर्मियों के साथ घटनास्थल पर खोजबीन अभियान चला रहे हैं । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही डीडीआरएफ के 9 जवान विभिन्न खोजबीन उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किए गए जो सर्च अभियान चला रहे हैं। जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर एवं सूचना विभाग की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन व्यक्तिगत स्तर पर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहे हैं और ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों एवं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से लगातार जानकारी जुटा रहे हैं एवं आवश्यक निर्देश उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की और बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button