
रुद्रप्रयाग।आज मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व में पुलिस लाइन रतूड़ा में पुलिस बल के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।
शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक दौलत सिंह नेगी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार योग के माध्यम से तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच भी मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है।
मुख्य बिंदु –
अनुशासन और स्वास्थ्य – ड्यूटी के बढ़ते दबाव के बीच पुलिस बल को स्वस्थ रखने की पहल।
प्राणायाम का महत्व – श्वसन क्रियाओं के माध्यम से एकाग्रता बढ़ाने पर जोर।



