आस्थाकेदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि हुई घोषित

आगामी 22 अप्रैल को अमृत बेला पर प्रातः 8 बजे वृषक लगन में ग्रीष्मकाल के लिए विधि - विधान से खोले जाएंगे,

खबर को सुनें

लक्ष्मण सिंह नेगी/

ऊखीमठ । द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है! भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 22 अप्रैल को अमृत बेला पर प्रातः 8 बजे वृषक लगन में ग्रीष्मकाल के लिए विधि – विधान से खोले जाएंगे।

जबकि केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा 18 अप्रैल को शीतकालीन गद्दी ओकारेश्वर मन्दिर में सम्पन्न होगी तथा 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी! महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे मन्दिर समिति के अधिकारियों, विद्वान आचार्यों व हक – हकूधारियो की मौजूदगी में घोषित तिथि के अनुसार 18 अप्रैल को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा अर्चना विधि विधान से सम्पन्न की जायेगी।

लोक मान्यताओं के अनुसार भैरव पूजन के बाद भैरवनाथ केदार पुरी को रवाना हो जाते है, 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से भक्तों के जयकारों व आर्मी की बैण्ड धुनों के साथ कैलाश के लिए रवाना होगी तथा गुप्तकाशी , नाला, नारायण कोटी, मैखण्डा यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी।

20 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली फाटा से रवाना होकर शेरसी, बडा़सू रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौरीमाई मन्दिर गौरीकुण्ड पहुंचेगी तथा 21 मई को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गौरीकुण्ड से रवाना होकर जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचकर भण्डार गृह में विराजमान होगी तथा 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वृषक लगन में भगवान केदारनाथ के कपाट विधि – विधान व जय शंकर जय केदार के उदघोष के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें ।

महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मन्दिर मे विभिन्न शहरो से आये दानियो के द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के मौके पर ओकारेश्वर मन्दिर पहुंचे बद्री केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आगामी यात्रा केदारनाथ पर आने वाले तीर्थ यात्रियो को बेहतर सुविधा देने के सामूहिक प्रयास किये जायेंगे।

इस मौके पर रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ,नग पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, मन्दिर समिति उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, चार धाम मुख्य सलाहकार वी डी सिंह, उपजिलाधिकारी अनिल रावत, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मन्दिर समिति सदस्य देवी प्रसाद देवली , प्रह्लाद पुष्वाण, कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम नेगी ,उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, त्रिभुवन चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत , पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण, अमित मैखण्डी , केदारनाथ मन्दिर प्रभारी यदुवीर पुष्वाण,देवानन्द गैरोला , लखपत राणा , सन्तोष त्रिवेदी , पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष मदन भट्ट, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला ,स्वयम्बर सेमवाल, यशोधर मैठाणी , विश्वमोहन जमलोकी, तुंगनाथ मन्दिर प्रबन्धक बलवीर नेगी , डी एस भुजवाण, कुलदीप धर्म्वाण ,सहित मन्दिर समिति अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्वान आचार्य , हक – हकूकधारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ! बाक्स न्यूज – एम टी गंगाधर होगे केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी । ऊखीमठ!मन्दिर समिति ने आगामी यात्रा सीजन वर्ष 2026 के लिए प्रधान पुजारियों को विभिन्न तीर्थ स्थलों में पूजा की जिम्मेदारी दे दी है।

मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार एम टी गंगाधर लिंग को केदारनाथ धाम में प्रधान पुजारी की जिम्मेदारी दी गयी है जबकि शिव शंकर लिंग मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी होगे तथा शान्त लिंग विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी तथा शिव लिंग ओकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी होगें तथा बागेश लिंग को अतिरिक्त प्रधान पुजारी की जिम्मेदारी दी गयी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button