देहरादूनपुलिस

एसएसपी के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सत्यापन लगातार जारी

पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु की गयी कार्रवाई

खबर को सुनें

देहरादून। आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध / बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन सत्यापन अभियान Operation Crack Down चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 16/02/2026 को जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में सुबह से ही पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गयी।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2186 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 191 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 19 लाख 10 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही संदिग्ध पाये गये 28 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा 55 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 13250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:-

1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 2186

2- 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 191

3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 19 लाख 10 हज़ार

4- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 55

5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 13250/- ₹

6- थाने पर लाये गये संधिक्त व्यक्ति – 28

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button