टिहरीहादसा

ब्रेक फेल होने पर चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास हुआ हादसा, 20–25 यात्री थे सवार

खबर को सुनें

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। घटना तोता घाटी के समीप की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रही बस के ब्रेक अचानक जवाब दे गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। बस को अनियंत्रित होकर गंगा की ओर गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिए चालक ने वाहन को विपरीत दिशा में सड़क किनारे टकरा दिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि शेष सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

चालक की तत्परता और सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button