देहरादून

होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरे आईजी गढवाल

खबर को सुनें

देहरादून। गढवाल परिक्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आईजी गढवाल रेंज, आईपीएस राजीव स्वरूप स्वयं मैदान में उतर आए। उन्होंने राजधानी देहरादन के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

आईजी राजीव स्वरूप ने संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान लगातार गश्त, चेकिंग अभियान और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सूनिश्चित की जाए। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पीसीआर और क्विक रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट मोड में रखा जाए।

आईजी ने स्पष्ट कहा कि होली खुशियों का पर्व है, इसे भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि हर परिवार बिना भय के त्योहार का आनंद ले सके।

गढ़वाल पुलिस का यही संकल्प है-आपका त्योहार सुराक्षित हो, आपकी मुस्कान बरकरार रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button