देहरादून

डाक कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई संगोष्ठी, आईडीसी सेंटर और भत्तों के भुगतान का मुद्दा उठा

खबर को सुनें

देहरादून। नेशनल एसोसिएशन पोस्टल एम्प्लॉय संगठन द्वारा रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डाक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उन पर चर्चा और विचार-विमर्श किया।

संगोष्ठी में कर्मचारियों ने बताया कि विभाग द्वारा आईडीसी सेंटर बिना सर्वे के बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर कार्यरत पोस्टमैनों को किसी भी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। कर्मचारियों को 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सेंटर तक आना पड़ता है, जिससे उन्हें समय पर डाक वितरण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने यह भी बताया कि मई 2025 से विभाग द्वारा वाहनों के लिए पेट्रोल और मोबाइल फोन रिचार्ज का भुगतान नहीं किया गया है, जिस पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। इसके अलावा डिफेंस, अजबपुर, एसडी रोड और नेहरूग्राम क्षेत्रों में कार्यक्षेत्र बड़ा होने के कारण प्रत्येक स्थान पर एक अतिरिक्त पोस्टमैन की आवश्यकता भी बताई गई।

संगठन के जनरल सेक्रेटरी शिवाजी बॉस रेड्डी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया है और उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

इस मौके पर निसार मुजवार, मनीष कटारिया, राजत सैनी, कमल सिंह, अभिषेक जोशी, कमल रावत, विजेंद्र सिंह रावत, जगदीश शर्मा,सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button