रूद्रप्रयाग

सत्यापन व होटलों में चेकिंग की कार्यवाही लगातार जारी

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पूरे जनपद में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत निरन्तर वृहद सत्यापन और आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कोतवाली प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटलों, होम-स्टे, रिजॉर्टों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच करें तथा बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करें। अब तक जनपद पुलिस के द्वारा 2206 व्यक्तियों का ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन किया गया है। सत्यापन के दौरान इन व्यक्तियों का विवरण आईसीजेएस (अंतर संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली) पर सर्च करने के उपरान्त संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों का विवरण नैटग्रिड सहित विभिन्न पोर्टलों पर सर्च किया जा रहा है।

होटल, होमस्टे व रिजॉर्ट की चेकिंग के दौरान आगन्तुक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता व उपयोगिता सहित होटल में ली जा रही आई.डी. फार्म-सी इत्यादि के विवरण को चेक किया जा रहा है।

जनपद की शांति एवं सुरक्षा रुद्रप्रयाग पुलिस की प्राथमिकता है। ऑपरेशन क्रैकडाउन व चेकिंग के द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है, कि कोई भी अवांछनीय तत्व जनपद में कहीं भी शरण न ले सके। सभी व्यापारियों और मकान मालिकों से अपील है कि वे बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को शरण न दें, अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button