रूद्रप्रयाग

सुचारू रूप से मिलती रहेगी LPG गैस, सुविधा के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग।विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा फ़ोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से गैस बुकिंग हेतु संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

इंडियन ऑयल: 8454955555 (फ़ोन कॉल), 7718956555 (टेक्स्ट मैसेज), 7588888824 (व्हाट्सएप)

 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम : 9493602222 (फ़ोन कॉल), 9222201122 (व्हाट्सएप)

 

भारत पेट्रोलियम: 7710955555 (फ़ोन कॉल), 7715012345 (टेक्स्ट मैसेज), 1800224344 (व्हाट्सएप)

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि गैस बुकिंग ऑनलाइन नहीं होने की दशा में सभी एजेंसियां सावधानीपूर्वक मैन्युअल तरीक़े से गैस की बुकिंग कर उसका पारदर्शिता से रिकॉर्ड रखना सुनिश्चित करेंगी। किसी भी उपभोक्ता को एक समय में एक से अधिक गैस सिलेंडर निर्गत नहीं किए जाएंगे। गैस की कालाबाजारी पर छापे की कार्यवाही हेतु जनपद स्तर पर 7 टीमें गठित की गई है।

किसी भी प्रकार से गैस के दुरुपयोग, घटतौली, कालाबाज़ारी की शिकायत प्राप्त होने पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जनपद के सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि जनपद में रसोई गैस एवं डीज़ल, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। आम जनता किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button