देहरादूनपुलिस

वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन की सीख देने मैदान में उतरे दून पुलिस कप्तान

साप्ताहिक परेड़ के दौरान एसएसपी देहरादून ने परखी जवानों की फिजिकल फिटनेस

खबर को सुनें

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित शुकवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान एसएसपी दून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों को दौड़ते हुए उनकी फिजिकल फिटनेस को परखा गया तथा उन्हे शारिरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरूस्त रहने के लिये प्रेरित किया गया।

परेड़ के दौरान घुडसवार दस्ते का निरीक्षण करते हुये महोदय द्वारा दस्ते में उपलब्ध अश्वों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, साथ ही घुडसवार दस्ते में नियुक्त कार्मिकों को अश्वों के खानपान एवं रहन सहन के साथ-साथ अश्वों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये गये।

परेड समाप्ति के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर के भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिये तैयार किये गये अत्याधुनिक भोजनालय में सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सफाई व्यवस्था को इसी प्रकार चुस्त-दुरूस्त रखने तथा मैस में भोजन की गुणवता को उच्च कोटी की रखते हुए साप्ताहिक चार्ट के अनुरुप ही पुलिस कर्मियों को पौष्टिक भोजन परोसने हेतु निर्देशित किया गया।

लाइन परिसर के भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए पुलिस जन कल्याण से जुडे कार्यों में तेजी लाने तथा निर्माण कार्यों में लगी कार्यदायी संस्था से लगातार समन्वय बनाते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को उच्च कोटी की रखने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button