शराब पीकर झगड़ा कर शान्ति भंग करने पर 2 व्यक्तियों का पुलिस ने उतारा नशा

रुद्रप्रयाग । 26 मार्च 2026 को रात्रि लगभग सवा नौ बजे चौकी घोलतीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रतूड़ा में दो व्यक्ति अनिल लाल (उम्र 35 वर्ष) एवं हरीश लाल (उम्र 39 वर्ष) शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे हैं तथा अन्य स्थानीय निवासियों के साथ मारपीट करने पर आमादा हैं।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को उग्र एवं अशांतिपूर्ण अवस्था में पाया गया। किसी सम्भावित अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से दोनों को हिरासत में लेकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सीय परीक्षण में दोनों के द्वारा शराब का सेवन किया जाना प्रमाणित हुआ।
तत्पश्चात शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126, 135 एवं 170 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां उनके विरुद्ध शांति बनाए रखने हेतु पाबंद मुचलका की कार्यवाही की जाएगी।
एसपी रुद्रप्रयाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



