रूद्रप्रयाग

पुलिस का ‘संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान’, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में पूरे जनपद में एक विशेष ‘संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद की सभी 5 कोतवाली क्षेत्रों—रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी एवं सोनप्रयाग में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

आगामी यात्रा सीजन और बाहरी गतिविधियों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बैरियरों और सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि नशे के अवैध व्यापार और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ की जा सके। देर शाम घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं ।

चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, क्योंकि रुद्रप्रयाग पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त जनपद के संकल्प के साथ निरन्तर मुस्तैद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button