देहरादून
बड़ी खबर: देहरादून में वकीलों का बड़ा ऐलान
डीएम सविन बंसल के तबादले तक राजस्व न्यायालयों के सभी कार्यों का किया बहिष्कार

देहरादून के वकीलों ने डीएम सविन बंसल के तबादले तक राजस्व न्यायालयों के कार्यों का बहिष्कार करने का ऐलान किया है, वकीलों ने कहा है कि जब तक डीएम सविन बंसल का देहरादून से तबादला नहीं हो जाता, तब तक वे सभी राजस्व न्यायालयों के कार्यों से अलग रहेंगे।
इस फैसले के बाद अब जिले में रजिस्ट्री, एडीएम कोर्ट और उप-निबंधक कार्यालय से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य ठप रहेंगे, वहीं आम आदमी की परेशानी भी बढ़ सकती हैं।



