पौड़ीस्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर पौड़ी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक निलंबित

खबर को सुनें

पौड़ी। जिला अस्पताल में करोड़ों की सी. टी. स्कैन मशीन खराब होने पर लापरवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर प्रमुख अधीक्षक को निलंबित किया गया है, उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी मे स्थापित सीटी स्कैन मशीन के रखरखाव मे गंभीर लापरवाही पाए जाने के मामले में कडी़ कार्यवाही की गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 से उक्त सीटी स्कैन मशीन को बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के खुले में रखा गया, जिसके कारण यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, यह मशीन आमजन को गम्भीर बिमारियों से राहत देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपयों की लागत से स्थापित की गई थी। इस प्रकरण मे संबंधित अधिकारियों के द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन मे घोर लापरवाही, उदासीनता एवं सरकारी संपत्ति के संरक्षण में असफलता स्पष्ट रूप से सामने आई है।

जांच के उपरांत तत्कालीन अधीक्षक डाॅ विजयेन्द्र भारद्वाज को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया है। उक्त तथ्यों के आधार पर शासन द्वारा डाॅ विजयेन्द्र भारद्वाज को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच आरम्भ कर दी गई है।

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या जनता के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button