देहरादून

देहरादून से सहारनपुर जाने वाले सावधान, ये रही पूरी जानकारी

वीवीआईपी भ्रमण के चलते 14-15 अप्रैल को रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों से करें यात्रा

खबर को सुनें

देहरादून। जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत 14 अप्रैल 2026 को यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। आमजन की सुविधा और सुचारु यातायात संचालन के लिए पुलिस प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन प्लान जारी किया है।

सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान

देहरादून शहर क्षेत्र से इन मार्गों की ओर जाने वाले वाहन निम्न वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे—

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड होते हुए धर्मावाला चौक, फिर बेहट के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

रिस्पना पुल से जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए हरिद्वार मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे।

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक होते हुए शाकुम्बरी देवी मार्ग से छुटमलपुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

दिल्ली/सहारनपुर/रुड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों के लिए रूट

छुटमलपुर से बेहट, धर्मावाला चौक, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, प्रेमनगर चौक, बल्लूपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक आ सकेंगे।

15 अप्रैल को रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

पुलिस प्रशासन के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते रुड़की से भगवानपुर होते हुए देहरादून तथा देहरादून से भगवानपुर होते हुए रुड़की जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जारी रूट प्लान के अनुसार ही यात्रा करें और डायवर्ट किए गए मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button