पौड़ी

गर्व: श्रीनगर गढ़वाल की अंशिका गोसाईं ने किया कमाल

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन

खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल की होनहार छात्रा कुमारी अंशिका गोसाईं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल में प्रवेश पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस चयन से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

अंशिका वर्तमान में सेंट थरेसा स्कूल, श्रीनगर गढ़वाल में कक्षा 6 की छात्रा हैं। मूल रूप से वह सोलना, गोपेश्वर (जनपद चमोली) की निवासी हैं। उन्होंने उत्तराखंड गर्ल्स मेरिट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

इससे पहले भी अंशिका ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपनी काबिलियत साबित की थी। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को देती हैं।

उनके पिता यशवीर गोसाईं संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती राजेश्वरी गोसाईं गृहिणी हैं। अंशिका दो भाई-बहनों में बड़ी हैं और उनका छोटा भाई भी उसी विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button