MDDA1
उत्तराखंडदेहरादून

अवैध गैस गोदाम सीज: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से 95 वर्षीय महिला को मिला न्याय

खबर को सुनें

देहरादून : अवैध गैस गोदाम सीज,

MDDA2

संवादाता : विनय उनियाल,

देहरादून : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गैस गोदाम को सीज कर दिया है। प्रशासन की टीम ने तड़के ही रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर बड़ी कार्यवाही की। लीज समाप्त होेने के बाद भी वर्षों से उस जगह पर गैस गोदाम संचालित किया जा रहा था। आपको बता दें कि डीएम देहरादून की जनसुनवाई कार्यक्रम में गढ़ीकैंट निवासी 95 वर्षीय महिला ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम होने तथा भूमि कब्जे की शिकायत की थी। प्रकरण संज्ञान में आते ही डीएम ने अवैध गैस गोदाम का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित करने के निर्देश दिए और मामले की जांच बिठा दी गई। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा इस पर कार्यवाही की, जिससे एक 95 वर्षीय बुर्जुग महिला फरियादी को न्याय मिला। वहीं जिला प्रशासन के प्रति जनमानस का विश्वास बढ़ा है।।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Back to top button