उत्तरप्रदेशपौड़ी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 91 वर्ष बताई गई है। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है।

सावित्री देवी के निधन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पंचूर गांव में उनका परिवार रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म भी इसी गांव में हुआ था।
सावित्री देवी के निधन की खबर विभिन्न समाचार माध्यमों में भी प्रकाशित हुई है। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।



