Uncategorizedउत्तराखंडदेहरादून

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025: मतदाता सूची में 84 लाख से अधिक नाम शामिल…

खबर को सुनें

संवादाता : विनय उनियाल,

प्रदेश में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में आज अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 6 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 8429459 मतदाता शामिल हैं, जिसमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है, जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं। जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18-19 आयु वर्ग में 144400, 20-29 आयु वर्ग में 1627026, 30-39 आयु वर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयु वर्ग में 1779879, 50-59 आयु वर्ग में 1233140, 60-69 आयु वर्ग में 780598, 70-79 आयु वर्ग में 434870 एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा नागरिक जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है, वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास उपस्थित रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Back to top button