MDDA1
उत्तराखंडदेहरादून

सत्याखाल मार्ग पर बस दुर्घटना: 5 की मौत, 17 घायल

खबर को सुनें

देहरादून : आज 12.01.2025 को समय लगभग 16.00 बजे थाना पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई की सत्याखाल मार्ग में एक वाहन संख्या UK12PB-0177 (बस) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 80 मीटर खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल थाना पौड़ी से कोतवाली प्रभारी मय पुलिस टीम व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू प्रारम्भ किया गया।

MDDA2

बस में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से अभी तक 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिसमें अभी तक 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया ,दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मृतक
1. सुनीता पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा,उम्र 25 वर्ष
2. प्रमिला पत्नी प्रकाश निवासी केसुंदर
3. प्रियांशु पुत्र प्रकाश निवासी केसुंदर,उम्र 17 वर्ष
4. नागेंद्र निवासी केसुंदर
5. सुलोचना पत्नी नागेंद्र निवासी केसुंदर

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Back to top button