उत्तराखंडचमोलीदेहरादून

चमोली : आगामी निकाय चुनाव: थानाध्यक्ष नन्दानगर ने पोलिंग बूथों का भौतिक किया निरीक्षण…

खबर को सुनें

चमोली : आगामी निकाय चुनाव: थानाध्यक्ष नन्दानगर ने पोलिंग बूथों का भौतिक किया निरीक्षण…

देहरादून : आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। थानाध्यक्ष नन्दानगर संजय सिंह ने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चारों मतदान केंद्रों का गहन भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, थानाध्यक्ष ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।

चमोली पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल भी मौजूद होंगे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Back to top button