एक्शनदेहरादून

किरायेदारों का करवा लें वैरिफिकेशन, वरना पुलिस करेगी चालानी कार्रवाई

सत्यापन न कराने वाले 87 व्यक्तियो के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर किया 08 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना

खबर को सुनें

पटेलनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू रुप से बनाए रखने एवं अपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत सभी अधिनस्थों को अपने अपने थाना क्षेत्र मे बाहरी राज्यो से निवासरत किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।

जिसके अनुपालन में आज दिनांक 06.04.2025 को कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मेहूँवाला माफी, लोहियानगर व ब्रहमपुरी मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग हेतु प्रभावी सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान करीब 483 किरायेदारो/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई, चैकिंग के दौरान सत्यापन नही करवाने वाले 87 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 08 लाख 70 हजार रूपये का माननीय न्यायालय के चालान किये गये।

उक्त सत्यापन मे संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button