MDDA1
खेलदेहरादूनपौड़ी

गौरवपूर्ण उपलब्धि — पूजा भट्ट ने बढ़ाया पौड़ी गढ़वाल और उत्तराखंड पुलिस का मान

खबर को सुनें

पौड़ी/देहरादून। हरियाणा के मधुबन में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस के 75वें गेम्स में उत्तराखंड पुलिस की कॉन्स्टेबल पूजा भट्ट, पुत्री स्वर्गीय नरेंद्र भट्ट, ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

MDDA2

पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली पूजा भट्ट ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पौड़ी गढ़वाल और उत्तराखंड पुलिस का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

पूजा भट्ट वर्तमान में अपने परिवार के साथ प्रेम नगर, राघव विहार फेस-4 में निवास कर रही हैं।

उनकी इस सफलता में उनके प्रशिक्षक अहमद अंसारी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पूजा भट्ट को नियमित एवं कठिन प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन और पूजा भट्ट की अथक मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण का परिणाम रहा कि उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पूजा भट्ट की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पौड़ी गढ़वाल, अपने परिवार और उत्तराखंड पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूजा भट्ट एवं उनके प्रशिक्षक अहमद अंसारी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button