केदारनाथ धाम यात्रादेहरादून

मौसम विभाग ने 11 जून से 15 जून तक येलो अलर्ट किया जारी

खबर को सुनें

देहरादून । मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा आगामी दिवसों हेतु बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 11 जून से 15 जून तक  येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रात्रि में हुई बारिश के कारण जनपद के बांसवाड़ा, काकड़ागाड़ सहित इस प्रकार के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रान्तर्गत ऊपर पहाड़ी से पत्थर इत्यादि गिरने के कारण मार्ग कुछ समयावधि के लिए बाधित हुआ है। इन स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति में यातायात को वन-वे तथा स्लो करके संचालित किया जा रहा है।

श्री केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्वालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा पर आयें और पुलिस प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार ही यात्रा करें।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आप लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह सूचना जनहित में प्रसारित की जा रहीहै।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button