देहरादूनशीतकालीन यात्रा

महाराज ने शीतकालीन टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए पीएम का जताया आभार

बूथ संख्या-51 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड

खबर को सुनें

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में सर्दियों के मौसम को ‘हिमालय का गोल्डन टाइम’ बताकर शीतकालीन टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड को विंटर टूरिज्म का नया सुपरस्टार घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को सुनने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को कैंट विधानसभा के वंसन्त विहार, बूथ संख्या-51, मां नंदा देवी मण्डल, वार्ड 37 वंसन्त विहार एनक्लेव स्थित पूर्व सूचना आयुक्त जे.पी. ममगांई एवं सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती नमिता ममगांई के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर विशेष रूप से चर्चा की और सर्दियों के दौरान औली, मुनस्यारी, चोपता और दयारा जैसे पर्यटन स्थलों का जिक्र किया है। निश्चित रूप से उनका यह संदेश पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करेगा। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड में स्कीइंग, स्नो-बोर्डिंग, आइस क्लाइंबिंग, स्नो ट्रेकिंग और फैमिली स्नो पार्क की गतिविधियों के विषय में बताते हुए शीतकाल में पर्यटकों को उत्तराखंड आने का सीधा निमंत्रण भी दिया है।

श्री महाराज ने मन की बात कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से पिथौरागढ़ जिले में 14 हजार फुट से ज्यादा ऊंचाई पर पहली बार हुई हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन, 60 किलोमीटर लंबी आदि कैलाश परिक्रमा का भी जिक्र किया वह वह साहसिक टूरिज्म को नई गति देने वाला साबित होगा। महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में हुई आदि कैलाश यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आदि कैलाश दर्शन के बाद आदि कैलाश की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों की संख्या जबरदस्त वृद्धि हुई है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि मान की बात कार्यक्रम के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां उत्तराखंड में होने वाले विंटर गेम्स को प्रमोट किया है वहीं उन्होंने सर्दियों में बढ़ती डेस्टिनेशन वेडिंग्स की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए ‘वेड इन इंडिया’ अभियान के तहत पहाड़ों के वेडिंग डेस्टिनेशन पर शादियों के आयोजन करने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

मान की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कोठियाल, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी चंद, शक्ति केन्द्र संयोजक भगवान सिंह रावत, रोहित मिश्रा, आकाश, रोहित मिश्रा, आकाश, श्रीमती विद्या बहुगुणा, डा० बसन्ती मठपाल, श्रीमती अंशुल शर्मा, श्रीम‌ती किरण ध्यानी, श्रीमती रेखा, श्रीमती बिंदु उनियाल, श्रीमती मोनिका ओबराय सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button