देहरादूनशिक्षा

NEET की पुनर्परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न

परीक्षा केन्द्रों के आस-पास संदिग्ध/आवांछित तत्वों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा होटल/ढाबों/ धर्मशालाओं/गेस्ट हाउस आदि की लगातार की गई सघन चैकिंग

खबर को सुनें

देहरादून। आज दिनांक 21-06-2026 को जनपद के 16 परीक्षा केन्द्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया ।

पुलिस द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/फ्रिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।

वरिष्ठ पुलिस देहरादून द्वारा स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आस पास पुलिस को नियमित रूप से भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही सुरक्षा के संबंध में उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए गए।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button