देहरादून

देहरादून में खूंखार गुलदार का निवाला बना बुजुर्ग व्यक्ति

खबर को सुनें

विकासनगर । देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां लकड़ी बीनने गए एक स्थानीय व्यक्ति मोहम्मद इरफ़ान (65) पर छिपे गुलदार (तेंदुए) ने अचानक हमला किया।

हमला इतना भंयकर और घातक था कि व्यक्ति को बचने का कोई मौका नहीं मिल सका। आसपास कोई मददगार नहीं होने के कारण वह मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा। यह घटना उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के लगातार जारी प्रकोप की एक और गवाही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहसपुर गांव का रहने वाला यह व्यक्ति रोज की तरह सुबह जल्दी चांदपुर जंगल पहुंचा, जंगल में सूखी लकड़ियां इकट्ठा करना उनका रोजमर्रा का काम था। झाड़ियों के घने इलाके में अचानक छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना आक्रामक था कि बचाव की कोई गुंजाइश नहीं बची।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आसपास कोई अन्य व्यक्ति नहीं था, इसलिए तुरंत मदद भी नहीं पहुंच सकी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button