
उत्तरकाशी। आज दिनांक 27/04/26 मध्य रात्रि DCR उत्तरकाशी से प्राप्त सूचना के अनुसार ब्रह्मखाल के पास जुणगा गांव में एक आवासीय भवन में आग लग गई। सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
टीम के पहुंचने तक स्थानीय स्तर पर राहत कार्य प्रारंभ हो चुका था। SDRF एवं फायर सर्विस की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया तथा कड़ी मेहनत से आग को पूर्ण रूप से बुझा का काबू पा लिया ।
इस घटना में श्रीमती प्रमिला भंडारी (उम्र लगभग 55 वर्ष) एवं श्री सुमेर सिंह भंडारी (उम्र लगभग 60 वर्ष) घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।



