देहरादून

जीएमवीएन कर्मचारी संघ ने भरत चौधरी और स्पीकर से की भेंट, लंबित मुद्दे गिनाए

खबर को सुनें

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को नवीन मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ की वर्षों से लंबित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

बाद में यह प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी से भी मिला और उनसे भी कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री चौधरी और स्पीकर श्रीमती ऋतु भूषण को बताया गया कि निगम में विगत कई वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला अनसुलझा है और प्रबंधन इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

यही नहीं निगम की शासन में 19 करोड रुपए की लंबित धनराशि को अब तक अवमुक्त नहीं किया गया है और न ही कार्मिकों को एम ए सी पी का लाभ दिया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कैबिनेट मंत्री से इन लंबित मुद्दों का समाधान करवाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में जीएमवीएन कर्मचारी संघ बीएमएस के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी बी.एम. जुयाल महासचिव, रणवीर रावत संगठन मंत्री, अजय कांत शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएमएस, वासुदेव छपलियाल, विपिन बरौनी जिला अध्यक्ष, प्रमोद राणा, नारायण दत्त आदि मौजूद थे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button