MDDA1
अपराधएक्शनपुलिसमसूरी

शराब के नशे में कार के बोनट पर चढकर हुडदंग मचाना पड़ा महंगा,दून पुलिस ने लिया एक्शन

03 युवकों को लिया हिरासत में , घटना में शामिल वाहनों को किया सीज

खबर को सुनें

थाना मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने, रैश ड्राइविंग/स्टंट ड्राइविंग करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके सम्बन्ध में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

MDDA2

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमे कुछ युवक शराब के नशे में कार के बोनट पर बैठकर हुडदंग मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं का स्वत: संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित प्रभारी को निर्देश दिये गये।

वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर वीडियो मसूरी क्षेत्र का होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली। वीडियो में दिख रहे वाहनों के नम्बरों से उनके मालिकों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए घटना में सम्मिलित तीनों युवकों को मय वाहन थाने पर बुलाया गया। जहां तीनों अभियुक्तों को हिरासत मे लेते हुए घटना में प्रयुक्त 02 वाहनों को सीज किया गया। अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता-

1.राहुल कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी खदरगढ़ जिला सांवली उत्तर प्रदेश

2. वासु पुत्र अशोक कुमार निवासी यमुना माजरा उत्तर प्रदेश

3. चंद्र भाटी पुत्र करणपाल सिंह भाटी निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ।

वाहनों का विवरण 

1. यू0पी0-19-एम-3203 बुलेरो

2. यू0पी0-14-डीक्यू-5700 इनोवा

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button