अपराधऋषिकेश

ऋषिकेश के गुमानिवाला में फायरिंग से मचा हड़कंप

खबर को सुनें

ऋषिकेश के गुमानिवाला क्षेत्र में देररात फायरिंग होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर कार में सवार कुछ युवकों ने गुजर बस्ती के पास स्थानीय लोगों पर तमंचा तान दिया। जिसकी खबर लगते ही ग्रामीणों व अन्य लोगों ने आरोपियों का विरोध किया।

भीड़ देखकर हुड़दंगी वहां से गाड़ी छोड़कर भाग निकले। इस दौरान उनके पास रखा तमंचा भी वहीं गिर गया।

कहा जा रहा है कि दो गुटों के बीच ऋषिकेश में कहा सुनी हो गयी थी। जिसके बाद हरियाणा नंबर की कार उक्त इवकों का पीछा करते हुए गुमानिवाला जंगल के पास पहुंच गए। लेकिन आगे रास्ता बंद होने के कारण उक्त लोग गाली गलौज पर उतर आए। इस दौरान जब ग्रामीणों ने उनका विरोध किया तो दबंगों ने उन पर तमंचा तान दिया।

जिससे गुस्साए लोगों ने उक्त लोगों को सबक सिखया।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button