उत्तराखंड

ब्रेकिंग: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट ! पढ़िए पूरी खबर

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट ले ली है।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अन्सार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इन क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

वहीं 3600 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल गरजने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।हालांकि मैदानी जिलों में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

देहरादून का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा।कुछ इलाकों में गरज वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश की संभावना है।

देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इसके बावजूद बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button