Blog

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के साथ कटा 25 पौंड का केक

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने किया ध्वजारोहण तो पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कटा केक कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के शहीद अमर रहें व जय उत्तराखंड के नारों का किया उदघोष एक आत्मनिर्भर विकसित व खुशहाल उत्तराखंड बनाएंगे करण माहरा

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के पच्चीस साल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाए जा रहे रजत जयंती समारोह पखवाड़े के तहत आज राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सेवा दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रातः राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।

मुख्यालय में एकत्रित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, ध्वज गीत व राष्ट्रगान गाया जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल द्वारा तैयार करवाए गए पच्चीस पौंड के केक को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , मदन लाल महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी व अन्य नेताओं के साथ मिल कर केक कटिंग की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने सभी प्रदेश वासियों को उत्तराखंड राज्य निर्माण की पच्चीसवीं वर्षगांठ पर बधाइयां प्रेषित करते हुए कहा कि आज पूरा प्रदेश जब राज्य स्थापना की रजत जयंती मना रहा है तब हम सभी को मिल कर एक आत्मनिर्भर विकसित व खुशहाल उत्तराखंड प्रदेश बनाने का संकल्प लेना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि यह उपयुक्त समय है जब हम सब थोड़ा पीछे मुड़ कर इस बात का आंकलन करें कि बीते पच्चीस सालों में क्या हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बना पाए हैं ? उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माण से अब तक के पच्चीस सालों की यात्रा में कांग्रेस ने दस वर्षों के अपने शासन काल में प्रदेश में एक मजबूत आधारशिला रखने का काम किया और प्रदेश के आर्थिक स्वरूप, औद्योगिक विकास,मजबूत भू कानून, उच्च शिक्षा के अनेक प्रतिष्ठान, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, गैरसैण में अवस्थापना विकास जैसे ऐतिहासिक कार्य किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंद्रह सालों के शासनकाल में प्रदेश को मुख्यमंत्री बनाने वाली फैक्ट्री बना दिया और पंद्रह सालों में नौ मुख्यमंत्री दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन, घर घर शराब व नशा, नकल, पेपर लीक, भर्ती घोटाले, व महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या जैसे कार्यों से राज्य को बदनाम किया।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं व राज्यवासियों को राज्य निर्माण रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज हम उन सभी राज्य आंदोलन के सिपाहियों के ऋणी हैं जिन्होंने राज्य की मांग के लिए संघर्ष किया व बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की खुशहाली के लिए हमेशा काम करती रही है और भविष्य में ताकत में आने पर पार्टी उत्तराखंड की जनता के लिए परिवद्धता के साथ कार्य करेगी।

रजत जयंती पखवाड़े के संयोजक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनाए जा रहे राज्य निर्माण पखवाड़े में आज राज्य निर्माण दिवस के अवसर पर जहां प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण और पूर्व अध्यक्ष केक काट कर हर्ष मना रहे हैं वहीं प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल गैरसैण में पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत हरिद्वार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हर की पैड़ी में कार्यक्रम में भागीदारी निभा रहे हैं ।

श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री यशपाल आर्य और उप नेता भुवन कापड़ी खटीमा में तो प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा मसूरी में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के एक एक दिन को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हुए प्रदेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए हर्ष मना रहे हैं।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी , प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी,गोदावरी थापली, राजेंद्र शाह,शीशपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र पोखरियाल,अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, सेवा दल मुख्य संगठक हेमा पुरोहित, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, मोहित उनियाल,गौरव सिंह, सावित्री थापा, गोपाल गड़िया, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, ओम प्रकाश सती, मानवेंद्र सिंह,शिवानी थपलियाल, मंजू त्रिपाठी, पूनम कंडारी, गगन छाछर, आदर्श सूद, नवीन सलूजा, प्रमोद कुप्रवान, नोहर सिंह, आनंद सिंह पुंडीर,सुनील थपलियाल , नीरज त्यागी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button