अपराधदेहरादून

स्कूटी पर 04 सवारी बैठाकर यातायात के नियमों का किया उल्लंघन, पुलिस ने वाहन किया सीज

लाइसेंस निरस्तीकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग को भेजी रिपोर्ट

खबर को सुनें

थाना रायपुर। आज दिनांक: 06-06-25 को एक वीडियो जिसमें एक व्यक्ति स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफवाई -6494 पर चार सवारी बैठाकर स्कूटी संचालन करते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए दिखाई दे रहा है का स्वत: संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्कूटी चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

जिसके अनुपालन में उक्त स्कूटी के वाहन स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो वाहन का अनवर पुत्र शमशाद निवासी जैन प्लाट रायपुर के नाम रजिस्टर्ड होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर उक्त स्कूटी चालक को मय वाहन के थाना रायपुर पर बुलाया गया। व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वो अपने साथ 03 मजदूरों को बैठाकर साइट पर ले जा रहा था। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर ही उक्त स्कूटी को सीज किया गया।

साथ ही वाहन चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई। इसके अतिरिक्त उक्त व्यक्ति को भविष्य में इस प्रकार के आचरण की पुनरावृत्ति नहीं किये जाने के सम्बन्ध में सख्त चेतावनी दी गई।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button