देहरादून

जीएमवीएन कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल ने एमडी से की भेंट

खबर को सुनें

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन से मिला और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर उनसे शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। गढ़वाल मंडल विकास निगम मुख्यालय में हुई इस दौरान निगम के विभिन्न पहलुओं विस्तार से चर्चा की गई तथा कर्मचारियों के लंबित मांगों पर चर्चा की गई।

इसमें नियमितीकरण, एसीपी, पदोन्नति प्रमुख रूप से वार्ता में सम्मिलित की गई। प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने तमाम मुद्दों पर सकारात्मक रूप से निराकरण करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मनमोहन चौधरी, बृजमोहन जुयाल, रणबीर रावत, विपिन बरौनी, वासुदेव थपलियाल, प्रमिला बूढ़ाकोटी, नीलम नेगी, ममता खत्री, दीप्ति, अंतरिक्ष नौटियाल, प्रभा चमोली आदि मौजूद थे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button