रूद्रप्रयागरोजगार

यहां ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया जायेगा ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण

पुराने विकास भवन में 5 दिवसीय ब्यूटी पाॅर्लर प्रशिक्षण 03 जून से 07 जून, 2025 तक चलेगा

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पुराना विकास भवन में 5 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक केएस रावत ने बताया कि उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 5 दिवसीय ब्यूटी पाॅर्लर 03 जून से 07 जून, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उक्त आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करने की अपील की है।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button