उत्तराखंडदेहरादून

मौसम अपडेट: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। 7 मार्च के बाद से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में तापमान में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। मौसम विभाग ने पहाडी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, क्योंकि अचानक मौसम खराब हो सकता है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button