देहरादूनशिक्षासम्मान

बलूनी पब्लिक स्कूल केशोवाला में हर्षोल्लास से मनाया ‘ एप्रिसिएशन डे’

खबर को सुनें

शास्त्री जी/

देहरादून।उत्तराखंड सहित भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए बलूनी पब्लिक स्कूल, केशोवाला में ‘एप्रिसिएशन डे’ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कवि और प्रस्तोता गणेश खुगशाल ‘गणी’ ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं संस्कारों पर उन्हें गर्व है। उपप्रधानाचार्या डॉ. प्रांजलि पुरोहित भट्ट ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। अकादमिक समन्वयक आवृत्ति पुरोहित पोखरियाल ने विद्यालय की दो वर्षों की शैक्षणिक रिपोर्ट सभी के साथ साझा की। नीतीश बलूनी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त कर मिलम सदन ने कॉक हाउस ट्रॉफी अपने नाम की। मिलम सदन की कप्तान प्रणवी भट्ट और करण प्रसाद को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी प्रदान की। इस कार्यक्रम में जे पी बलूनी, डॉ. के. सी. पुरोहित, श्रीमती रेखा बलूनी, कुर्बान अली, महजबीं कौसर, प्रदीप भट्ट, शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button