राजनीतिरूद्रप्रयाग

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का जनपद दौरा,केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग । जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा आज जनपद भ्रमण पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यालय में जनपद स्तरीय पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के सफल 11 वर्षों की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नेतृत्व ‘विकसित भारत’ के अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है, जहां सेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में पूरी तत्परता से जुटी है। उन्होंने भगवान केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप एक माह में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व कांग्रेश सरकार के समय भारत भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण के लिए जाना जाता था, लेकिन वर्तमान में भारत विकास, नवाचार और तकनीकी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को ट्रांसफर हो रहा है। यह परिवर्तन केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।

उन्होंने रक्षा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंधूर’ से लेकर ‘मेड इन इंडिया’ तक भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज “पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया में ट्रस्टेड” हो चुका है।

इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनपद में विकास को नई रफ्तार दी है। युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे अनेक युवा सरकारी सेवाओं में स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय को याद करते हुए कहा कि तब सिर्फ भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी, जबकि आज भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

राज्य मंत्री बलबीर घुनियाल ने कहा कि भारत आज ब्रह्मोस, अग्नि, निर्भय जैसी आधुनिक मिसाइलें बना रहा है। राफेल और S-400 मिसाइल प्रणाली से देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हुई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमानों का भी निर्माण करेगा।

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि भारत की विकास दर 6.8% पहुंच चुकी है। 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का एफडीआई और 825 अरब डॉलर का ऐतिहासिक निर्यात यह दर्शाता है कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। एनपीए घटकर 2.6% रह जाना इस बात का संकेत है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button