
देहरादून। यूकेडी के लिए बड़ी राहत भरी खबर है,विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड क्रांति दल को केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ी राहत दी है। उक्रांद को आयोग ने परम्परागत, चुनाव चिन्ह कुर्सी आवंटित कर दिया है।
2022 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद ने चुनाव चिन्ह कुर्सी पर ही चुनाव लड़ा था।चुनाव में एक प्रतिशत ही वोट मिले थे।इसपर चनाव आयोग ने चनाव चिन्ह कर्सी वापस ले लिया गया था। आयोग का नियम है कि यदि लगातार दो बार आठ प्रतिशत से कम वोट प्राप्त होते हैं, तो चनाव चिन्ह वापस ले लिया जाता है।
पार्टी को नए सिरे से आवेदन करना होता है। उक्रांदकी ओर से नए सिरे से चनाव चिन्ह कुर्सी को लेकर आवेदन किया गया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित श्तें पूरी करने पर ही आवाटित चुनाव चिह्न पर पार्टी प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे। संबंधित दलों को विधानसभा चुनाव में कुल सीटों की कम से कम पांच प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार उतारने होंगे।



