उत्तरकाशी

भूकंप के झटकों से फिर डोली देवभूमि ,40 मिनट में दो बार हिली धरती

उत्तरकाशी में तड़के सुबह दो बार आया भूकंप , झटकों से वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा

खबर को सुनें

उत्तरकाशी  :  सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर इत्यादि गिरे। इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटकों ने एक बार फिर डराया।

उत्तरकाशी और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भय का माहौल है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही। शासन प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 1991 में आये विनाशकारी भूकंप से लोगों के मन में दहशत बैठ भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे उत्तरकाशी में था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button