सर्व धर्म जाति सद्भावना मंच कौलागढ के सौजन्य से पेड़ पूर्वजों के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजित

विनोद जोशी /सामाजिक कार्यकर्ता, कौलागढ देहरादून।
देहरादून। एक पेड़ पूर्वजों के नाम के तहत पूर्वजों की स्मृति में कौलागढ के राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ एक महा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय केंद्र,गोरखाली सुधार सभा,दशगात संस्कार समिति, अपनी संस्कृति अपना मंच, टपकेश्वर श्मशान घाट समिति, रेडक्रास सोसायटी देहरादून,नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के छात्रो सहित वार्ड के सैकडों नागरिकों ने बढ चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्वजों और पेड़ों की महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आपदा राहत सामग्री के तहत त्रिपाल वितरित की गयी,
कार्यक्रम में कौलागढ वार्ड की पार्षद श्रीमती देवकी नौटियाल, पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डाॅ. एम एस अंसारी, रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव और जूनियर हाई स्कूल कौलागढ़ की प्रधानाध्यापिका कल्पना बिष्ट सदस्य सबाना अंजुम,नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के वार्डन कुशल कुमार, गोरखाली सुधार सभा कौलागढ साखा के अध्यक्ष सुशील भंडारी, टपकेश्वर श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ,आर्य समाज के कैप्टन सुरेंद्र सिंह बिष्ट ,शंकर क्षेत्री ,अपनी संस्कृति अपना मंच के संस्थापक पं श्रीनिवास नौटियाल, सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय के हरि प्रसाद कृष्णा,सुभाष वर्मा, सतीश दिक्षित ,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी,

चाॅयस इंस्टीट्यूट के निदेशक जे पी भट्टाराई ,रूट्स कंप्यूटर के संस्थापक रवि जोशी ,आदेश कुकरेती ,अजय कुकरेती ,रिता विशाल ,शालिनी गुरुंग ,प्रमिला डंगवाल ,सुदर्शना बिष्ट ,लोकमाया राई ,मोहन भंडारी ,उमराव सिंह ,अरविंद जोशी ,रमेश जोशी ,राम बहादुर क्षेत्री ,विकास मेहरा ,मोहन बेलवाल ,चुनमुन नौटियाल ,राजेश जोशी ,सुरेंद्र शर्मा ,अजय शर्मा ,रमन नौटियाल ,तन्मय नौटियाल ,विदित नौटियाल ,सुरेश नौटियाल सहित छात्रावास के बच्चे और वार्ड के सैकडों निवासी शामिल हुए।



